WhatsApp पर जल्द मिलेगा नया फीचर, जरूरी चैट को फिल्टर करना होगा आसान, ऐसे करेगा काम

WhatsApp पर जल्द मिलेगा नया फीचर, जरूरी चैट को फिल्टर करना होगा आसान, ऐसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: मेटा के स्वामित्व में आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन दिनों कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इस लिस्ट में अब चैट लिस्ट फ़िल्टर फीचर (Chat List Filter) भी  शामिल हो चुका है। WebetaInfo के मुताबिक कंपनी नए टूल पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स को 3 नए फ़िल्टर चैट को मैनेज करने के लिए उपलब्ध होंगे। जल्द ही इसकी घोषणा भी हो सकती है।

चैट लिस्ट फ़िल्टर के जरिए यूजर्स आसानी से अलग-अलग कैटेगरी में अपने चैट को चुन पाएंगे और उन्हें अलग कर पाएंगे। इस टूल के तहत चार अलग-अलग फ़िल्टर व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलेंगे, जिसमें ऑल, पर्सनल, अनरीड और बिजनेस शामिल हैं। यूजर्स आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से चैट्स को बाँट सकते हैं। इतना ही नहीं ग्रुप चैट में भी फ़िल्टर लगाने की सुविधा यूजर्स को मिलेगा।

कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह फीचर्स शुरू भी कर दिया गया है। जल्द ही कंपनी सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सऐप विंडो यूजर्स के लिए Font Size में बदलाव करने की सुविधा शुरू की गई है, जिससे यूजर्स का अनुभव और भी नहटर होगा। इसके अलावा कंपनी कम्युनिटीज के लिए नए ग्रुप Suggestion फीचर पर भी काम कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews