WhatsApp Chat Lock Feature: व्हाट्सऐप पर नया फीचर लॉन्च, यूजर्स लॉक कर पाएंगे अपना पर्सनल चैट, Mark Zuckerberg ने किया ऐलान

WhatsApp Chat Lock Feature: व्हाट्सऐप पर नया फीचर लॉन्च, यूजर्स लॉक कर पाएंगे अपना पर्सनल चैट, Mark Zuckerberg ने किया ऐलान

WhatsApp Chat Lock Feature: यूजर्स के प्राइवसी और सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए मेटा ने व्हाट्सऐप पर नया फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर का नाम “चैट लॉक” बताया जा रहा है। सोमवार को Mark Zuckerberg ने इसकी घोषणा भी कर दी है। चैट लॉक की चर्चा लंबे समय से हो रही है, लेकिन अब यूजर्स इसका लाभ भी उठा पाएंगे। यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो अपने पर्सनल और सेंसीटिव चैट्स को छुपा कर रखना चाहते हैं।

इस फीचर के जरिए यूजर्स चुनिंदा चैट्स को इनबॉक्स से हटाकर एक खास फ़ोल्डर में सुरक्षित स्टोर कर पाएंगे। जिसे सिर्फ पासवर्ड और बायोमेट्रिक ऑथेनटिकेशन के माध्यम से ही खोलने की अनुमति होगी। इस स्थिति में यदि कोई दूसरा व्यक्ति फोन का इस्तेमाल करता है, तब भी उसे इन चैट्स में क्या है इसका पता नहीं चल पाएगा। इतना ही चैट लॉक फीचर के जरिए नोटिफिकेशन में भी सेंडर और मैसेज प्रीव्यू नजर नहीं आएगा।

यह सुविधा को iOS और एंड्रॉयड दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप को अपडेट करते ही इस फीचर का लाभ आप उठा सकते हैं। व्हाट्सऐप ने यह कहा कि आने वाले समय में चैट लॉक के लिए कुछ और विकल्प भी जोड़े जा सकते हैं। जिसमें चैट के लिए कस्टम पासवर्ड और Companion डिवाइस की लॉकिंग शामिल हैं। यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट और ग्रुप चैट पर टैप कर “चैट लॉक” को एक्टिव कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews