WhatsApp New Feature: ग्रुप चैट को हैंडल करना होगा आसान, अब यूजर्स को मिलेगी ये खास सुविधा, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp New Feature: ग्रुप चैट को हैंडल करना होगा आसान, अब यूजर्स को मिलेगी ये खास सुविधा, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर बड़ा अपडेट अपडेट आने वाला है, जो यूजर्स के लिए चैटिंग को और भी मजेदार और आसान बना देगा। मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म अपने नए फीचर पर काम कर रहा है। जिसके जरिए उपभोक्ता ग्रुप को आसानी से हैंडल कर पाएंगे। व्हाट्सऐप पर जल्द ही नया ग्रुप चैट फ़िल्टर (Group Chat Filter) का अपडेट मिलने वाला है।

ग्रुप चैट फ़िल्टर के फायदे

फिलहाल इंसटेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म ग्रुप चैट फीचर पर काम कर रहा है। जुलाई में इसकी टेस्टिंग की जानकारी सामने आई है। इसके जरिए यूजर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से चैट को पर्सनल , बिजनेस, Unread और All चैट्स के कैटेगरी में बाँट जाएंगे। लेकिन अब WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में “बिजनेस” कैटेगरी को नहीं देखा गया है। इस सुविधा के माध्यम से ग्रुप को ढूँढने और पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि ऐसी सुविधा Telegram पर उपलब्ध है।

डेवलपमेंट स्टेज में है फीचर

WABetaIno के मुताबिक नया फीचर एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.19.7 के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि यह अब तक लाइव नहीं हुआ है। जिससे पता चलता है कि कंपनी अभी भी ग्रुप चैट फीचर पर काम कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फीचर्स सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप फिलहाल कई अन्यअपडेट्स पर भी काम कर रहा है। जिसमें डॉक्युमेंट शेयरिंग फीचर, मल्टी अकाउंट फीचर, ईमेल वेरीफिकेश इत्यादि शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews