WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ला रहा धमाकेदार अपडेट, मिलेगा चैट लॉक का ऑप्शन

WhatsApp

WhatsApp New Updates: लोगों से चैटिंग करने के लिए वाट्सऐप एक अच्छा मैसेजिंग एप है। आज विश्व में लगभग 200 करोड़ यूजर्स वाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी द्वारा यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए नए-नए अपडेट्स लाती रहती है। इसी बीच यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर वाट्सऐप एक और अपडेट लाने वाली है।

वाट्सऐप ला रही नया प्राइवेसी फीचर

दरअसल, कंपनी प्राइवेसी फीचर को लेकर कुछ समय पहले अपडेट लेकर आई थी। हालांकि वह अपडेट सिर्फ एंड्रॉयड यूजर और आईओएस यूजर के लिए था। वहीं इस बार कंपनी ऐसा अपडेट लाने वाली है, जिससे यूजर्स लिंक्ड डिवाइस पर भी चैट को लॉक कर सकते हैं। वहीं इस अपडेट के आने से यूजर्स का वॉट्सऐप और सिक्योर हो जाएगा।

WABetaInfo ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

वाट्सऐप के इस फीचर की जानकारी WABetaInfo की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर दी गई है। इस पोस्ट में लिखा है कि वाट्सऐप लिंक्ड डिवाइस के लिए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रही है। जल्द ही यह अपडेट मुहैया कराया जाएगा।

लिंक्ड डिवाइस में भी चैट लॉक की सुविधा

वाट्सऐप के इस नए अपडेट के आ जाने से यूजर्स प्राइमरी डिवाइस के साथ-साथ लिंक्ड डिवाइस पर भी चैट लॉक कर सकेगा। वहीं इससे यूजर्स लिंक्ड डिवाइस पर भी पूरी तरह से सिक्योर रहेंगे। चैट लॉक में आप किसी भी चैट को पॉसवर्ड के जरिए लॉक कर सकते हैं। वहीं जब चैट को ओपेन करना होगा तो उसी पॉसवर्ड के जरिए ओपेन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews