WhatsApp पर आएगा नया फीचर, मैसेज ढूँढना होगा अब और भी आसान, जानें यहाँ

WhatsApp पर आएगा नया फीचर, मैसेज ढूँढना होगा अब और भी आसान, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अपने यूजर्स के एक्सपिरियन्स को और भी अधिक बनाने के लिए WhatsApp अक्सर नए-नए अपडेट करता है। एक बार फिर WhatsApp अपना नया फीचर लेकर आ चुका है। WhatsApp पर एक मैसेज ढूँढने के लिए बहुत परेशानी होती है। लेकिन बहुत जल्द मेटा इस समस्या का समाधान लाने वाला है। अब यूजर्स आसानी से सालों पुराने मैसेज को सर्च कर पाएंगे।

यह भी पढ़े… SBI समेत इन 4 बड़े बैंकों ने बदले नियम! जुर्माना से बचने के लिए ग्राहक करें ये काम, यहाँ जानें

बहुत जल्द WhatsApp पर तारीख के आधार पर मैसेज सर्च करने की सुविधा मिलने वाली है। फिलहाल WhatsApp अपने इस फीचर पर काम कर रहा है, इसके डेवलपमेंट में थोड़ा समय लग सकता है। WebetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक बहुत जल्द WhatsApp अपना यह नया फीचर ला रहा है। बहुत जल्द यूजर्स “Search message by date” फीचर के जरिए एक तारीख डालकर अपने सालों पुराने मैसेज को ढूंढ पाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक चैट बॉक्स में एक कलेंडर आइकॉन का ऑप्शन दिखेगा। उस कलेंडर में अपने चैट के डेट को पुट करके उस दिन के चैट या मैसेज को सर्च कर सकते हैं। वहीं WhatsApp  फिलहाल अपने अन्य फीचर्स पर भी काम कर रहा है। हाल में WhatsApp पर बड़ा का हार्ट ईमोजी को देखा गया है। वहीं बहुत जल्द WhatsApp पर अवतार फीचर भी मिलने वाला है। फिलहाल WhatsApp कैमरा शॉर्टकट पर भी काम कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews