SBI समेत इन 4 बड़े बैंकों ने बदले नियम! जुर्माना से बचने के लिए ग्राहक करें ये काम, यहाँ जानें

SBI समेत इन 4 बड़े बैंकों ने बदले नियम! जुर्माना से बचने के लिए ग्राहक करें ये काम, यहाँ जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC, ऐक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो खबर जरूर पढ़े। ये चारों बैंक भारत के बड़े बैंक माने जाते हैं। हाल ही बैंकों ने ग्राहकों के अकाउंट से जुड़े कुछ नए नियमों को लागू करने की घोषणा की है, जिनका पालन ना करने पर ग्राहकों को जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। यदि ग्राहकों के खाते में निर्धारित की गई न्यूनतम राशी नहीं होती है तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है। अलग-अलग बैंकों की न्यूनतम राशि भी अलग होती है। यदि आप किसी बैंक में अपना अकाउंट खुलवाते हैं तो अपके सामने कुछ शर्ते रखी जाती है,जिनका पालन करना अनिवार्य होता है। आइए जानें इन बैंकों के न्यूनतम राशि से जुड़े नए अपडेट।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खबर, पुरानी पेंशन योजना पर अपडेट, विधायक का बड़ा बयान, जल्द मिलेगा लाभ

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

एसबीआई देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। इस बैंक के अलग-अलग इलाकों में अकाउंट की न्यूनतम राशि भी अलग होती है। मेट्रो सिटी के ग्राहकों के लिए खाते की न्यूनतम राशि 3,000 होती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1,000 रुपये और सेमी-अर्बन क्षेत्रों के लिए 2,000 रुपये होती है।

ऐक्सिस बैंक

ऐक्सिस बैंक के शहरी इलाकों के खाते के लिए अकाउंट की न्यूनतम राशि 12,000 रुपये होती है। वहीं सेमी अर्बन इलाकों के लिए 5,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2,500 रुपये होती है।

यह भी पढ़े… खुशखबरी : मध्य प्रदेश में अगले 3 से 6 महीनों में होगी 1 हज़ार इंजीनियरों की भर्ती

एचडीएफसी बैंक

HDFC बैंक भी रिहायश के आधार पर ही खाते की न्यूनतम राशि तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अकाउंट की निर्धारित राशि 2,500 रुपये होती है। शहरी क्षेत्रों के खाते की निर्धारित न्यूनतम राशि 10,000 रुपये और सेमी अर्बन क्षेत्रों के लिए 5,000 रुपये होती है।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक के शहरी इलाकों के लिए अकाउंट की न्यूनतम राशि 10,000 रुपये है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 2,500 रुपये और सेमी अर्बन के लिए 5,000 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews