WhatsApp लाया है नया फीचर, यूजर्स कर पाएंगे अपनी पसंदीदा भाषा में App का इस्तेमाल, जानें कैसे

WhatsApp लाया है नया फीचर, यूजर्स कर पाएंगे अपनी पसंदीदा भाषा में App का इस्तेमाल, जानें कैसे

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अपने यूजर्स के अनुभव को और भी अधिक बेहतर बनाने के लिए WhatsApp अक्सर नए अपडेट लाता रहता है। एक फिर WhatsApp अपने नए फीचर के साथ आ चुका है। बहुत जल्द WhatsApp यूजर्स को App Language की सुविधा मिलेगी। साथ ही WhatsApp ग्रुप ऐड्मिन के लिए अलग कलर ऑप्शन देगा। आइए जानें WhatsApp के इन 2 नए फीचर्स के बारें में-

WhatsApp पर चुने अपनी पसंदीदा भाषा

बहुत जल्द WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपिरियन्स को और भी अधिक बेहतरीन बनाने के लिए App Language का ऑप्शन सेटिंग में लाने वाला है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल App Language के इस फीचर की टेस्टिंग WhatsApp कर रहा है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल यह फीचर व्हाट्सऐप बीटा यूजर्स के कुछ यूजर्स के लिए रॉलआउट किया है। App Language का ऑप्शन यूजर्स को सेटिंग ऑप्शन में मिलेगा।

यह भी पढ़े… भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord Earphone, मिलेगी बुलेट Z वायरलेस डिजाइन, सिर्फ इतनी है कीमत

बदल जाएगा ग्रुप ऐड्मिन का कलर

WhatsApp ने ग्रुप ऐड्मिन इन्डिकेटर के कलर को बदल दिया है। जहां पहले ग्रुप ऐड्मिन इन्डिकेटर का कलर ब्लू होता था अब वो बदलकर बोल्ड और ग्रीन कर दिया गया है। जब आप ग्रुप पार्टीसीपेंट के ऑप्शन में जाएंग तो आपको ग्रुप ऐड्मिन इन्डिकेटर का कलर अलग दिखेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews