WhatsApp पर आया नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स को मिलेगी ये खास सुविधा, बढ़ेगी एडमिन की पावर, जानें कैसे

WhatsApp पर आया नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स को मिलेगी ये खास सुविधा, बढ़ेगी एडमिन की पावर, जानें कैसे

WhatsApp New Feature: मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया पर प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सऐप पर लगातार नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। अब कंपनी नए फीचर को रोल आउट करने जा रही है, जिसका नाम एडमिन रिव्यू (Admin Review) है। यह सुविधा विशेषकर ग्रुप चैट्स के लिए उपलब्ध होगी। WABetaInfo के मुताबिक एडमिन रिव्यू फीचर को कुछ बीटा यूजर्स के लिए शुरू भी कर दिया है।

ग्रुप मेंबर्स को मिलेगी ये सुविधा 

इस फीचर के तहत ग्रुप एडमिन के लिए ग्रुप सेटिंग स्क्रीन पर एक नया ऑप्शन मौजूद होगा। एक बार ऑसे एनैबल करने पर ग्रुप चैट के सभी मेंबर्स किसी भी गलत मैसेज को लेकर एडमिन के पास रिपोर्ट कर पाएंगे। मैसेज पर रिपोर्ट आने के बाद एडमिन को इसे रिमूव करनेव और कोई सख्त एक्शन लेने का विकल्प दिया जाएगा। इस सुविधा के जरिए ग्रुप चैट के वातावरण में सुधार आएगा और आपत्तिजनक कंटेन्ट की शिकायतें भी कम होंगी।

एडमिन को मिलेगी ज्यादा पावर

इसके अलावा एडमिन रिव्यू फीचर के माध्यम से सभी ग्रुप एडमिन चैट्स में शामिल न होकर भी ग्रुप में हो रही सारी हरकतों का जायजा ले पाएंगे। रिव्यू हो चुके मैसेज को एक नए सेक्शन में लिस्ट किया जाएगा, जो ग्रुप इन्फो स्क्रीन में उपलब्ध होगा। बता दें कि वर्तमान में व्हाट्सऐप कई फीचर्स पर काम कर रहा है, जो यूजर्स की सुरक्षा को एक्स्ट्रा लेयर प्रदान करेगा। जून में ही कंपनी ने एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए हाई क्वालिटी वीडियो भेजने के फीचर को लॉन्च किया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews