WhatsApp पर मिलेंगे 3 नए फीचर्स, Chats ट्रांसफर करना होगा आसान, टेक्स्ट में बदल पाएंगे हिन्दी वॉयस नोट्स, पढ़ें पूरी खबर

व्हाट्सएप ऑडियो चैट, मीडिया शेयरिंग और चैट्स ट्रांसफर से जूसए नए फीचर्स पर काम कर रहा है। जिनकी टेस्टिंग फिलहाल चल रही है। जल्द ही यूजर्स इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
whatsapp

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कंपनी फिलहाल कई नए फीचर्स पर काम कर रही है। जल्द ही तीन नए और खास फीचर्स रोल आउट हो सकते हैं। जिसके जरिए न सिर्फ चैट्स को गूगल ड्राइव के बिना ट्रांसफर संभव होगा, बल्कि हिन्दी वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में भी बदलना आसान होगा। आइए जानें ये फीचर्स कैसे काम करेंगे और कब तक यूजर्स तक पहुंचेंगे..

QR कोड से जरिए ट्रांसफर होंगे चैट्स

वर्तमान  में व्हाट्सएप यूजर्स को एंड्रॉयड टू एंड्रॉयड और iOS टू iOS चैट्स हिस्ट्री ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके लिए गूगल ड्राइव की जरूरत भी पड़ती है। लेकिन नए फीचर के जरिए बिना गूगल ड्राइव के चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर किया जा सकता है। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध होगी। इसकी मदद से यूजर्स QR कोड को स्कैन करके iOS से एंड्रॉयड और विपरीत क्रम में चैट्स को ट्रांसफर कर पाएंगे। इतना ही नहीं अपने पुराने फोन से आसानी से सारे चैट्स नए फोन में ट्रांसफर कर पाएंगे। इसकी टेस्टिंग फिलहाल चल रही है।

नया फीचर बढ़ाएगा ऑडियो चैट का मजा

बदले कई लोगों को मैसेज टाइप करके भेजने के बजाए वॉयस नोट्स के जरिए बातचीत करते हैं। ऐसे में लंबे चौड़े मैसेज लिखने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बचता है। इस सुविधा को पहले से बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप नए ट्रांसक्राइब फीचर पर काम कर रहा है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल जारी है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वॉयस नोट्स को टेस्ट में बदल पाएंगे। इसके लिए हिन्दी समेत कई भाषाओं के ऑप्शन दिए जाएंगे।

मीडिया शेयरिंग के लिए HD क्वालिटी होगा Default 

मीडिया शेयरिंग के भी व्हाट्सएप नए फीचर पर काम कर रहा है। यह अपडेट कई यूजर्स को नाखुश भी कर सकता है। वर्तमान में मीडिया शेयरिंग के दौरान यूजर्स को HD और Standard में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन दिया जाता है। लेकिन नए फीचर के जरिए आप एचडी क्वालिटी को डिफ़ॉल्ट के रूप में सेट कर सकते हैं। ऐसे में अधिक डेटा खर्च होगा और मोबाइल का स्टोरेज जल्दी भरने की संभावना रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews