WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का इस्तेमाल दुनियाभर में करीब 2.78 बिलियन लोग कर रहे हैं। केवल भारत में 500 मिलियन से अधिक व्हाट्सएप यूजर्स हैं। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को बेहतर बनाने के लिए Meta लगातार प्रयास कर रहा है। अब तक नई नए फीचर्स और अपडेट्स भी आ चुके हैं। गुरुवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक और नए फीचर की घोषणा कर दी है, जिसका नाम “सीक्रेट कोड (Secret Code)” है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स अपने चैट को लॉक कर पाएंगे।

फीचर के बारे में

व्हाट्सएप सीक्रेट कोड फीचर के तहत यूजर्स अपने प्राइवेट चैट्स को चुनकर छुपा पाएंगे। लॉक को खोलने के लिए पासवर्ड और पिन की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा फिंगर प्रिन्ट और Face Scanning के जरिए लॉक को खोलने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि लॉक किये चैट्स मेनलिस्ट में नजर नहीं आएंगे। कोड में वर्ड और Emoji दोनों का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह सुविधा एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफ़ॉर्म पर शुरू होगी। फिलहाल, इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसे करेगा काम

व्हाट्एप केचैट लॉक फीचर को आसानी से एक्टिव किया जा सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें। ऊपर दिए गए 3-डोट्स पर क्लिक करें। अब “Chat Lock Setting” के ऑप्शन पर क्लिक करें। “Hide Locked Chats” के ऑप्शन पर क्लिक करें। सीक्रेट कोड को एंट्री करें।