WhatsApp स्कैम से सावधान! ये मैसेज खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट, ना करें ये काम, पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp स्कैम से सावधान! ये मैसेज खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट, ना करें ये काम, पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp Scam: पूरी दुनिया जितनी तेजी से डिजिटल होती जा रही है, उसी रफ्तार से साइबर क्राइम भी बढ़ते जा रहे हैं। WhatsApp आजकल मल्टीपर्पस प्लेटफॉर्म बन चुका है। मनी ट्रांन्जेक्शन, चैट और अन्य कई सुविधाएं इसपर उपलब्ध है। इसपर अक्सर नए-नए अपडेट्स आते हैं। ठीक वैसे ही स्कैम के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। आजकल जॉब के नाम पर व्हाट्सऐप पर धोखादड़ी के मामले देखे जा रहे हैं। इन दिनों कई कंपनियों कर्मचारियों की नौकरी से निकाल रही है। जिसके कारण बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है। लोगों को नई नौकरी की तलाश। इसी का फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं। नौकरी का ऑफर देकर वो यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स हासिल करते हो और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। इस इन्फोरमेशन में अपनी बैंक और डेबिट-क्रेडिट की जानकारी भी शामिल है। सर्फ व्हाट्सऐप पर ही नहीं फेसबुक, लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे मामले देखे जा रहे हैं। अब तक लोग एक दिन 5,000 रुपये तक गवां भी चुके हैं।

ये है स्कैम का प्रोसेस

सबसे पहले स्कैमर यूजर्स को एक मैसेज भेजते हैं। जिसमें जॉब का ऑफर रहता है। नौकरी की चाह रखने वाले यूजर्स यदि इसका रिप्लाइ करते हैं और जॉब की जानकारी पूछते हैं तो उन्हें केवल यूट्यूब वीडियो को लाइक करने को कहा जाता है। साथ ही उनसे यह कहा जाता है कि एक लाइक पर 50 रुपये मिलेंगे। ये सारे फेक अकाउंटस् होते हैं, जिन्हें झांसा देने की लिए ही बनाया गया होता है।

यूजर्स को कम से कम तीन यूट्यूब वीडियो को लाइक करने के लिए कहा जाता है और उनका स्क्रीनशॉट शेयर करना होता है। जिसके बाद ही सामने वाली पार्टी की तरफ से आपको बताई गई राशि मिलती है। जिसके लिए यूजर्स को एक अलग मेलवेयर ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। ऐसा करते ही ईमेल, ओटीपी और अन्य डेटा स्कैमर के पास चले जाते हैं। जिसका इस्तेमाल वो आपके अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कर सकते हैं।

करें ये काम

इसलिए व्हाट्सऐप या किसी भी ग्लोबल सोशल मीडिया पर आए ऐसे मैसेज से सावधान रहें। बिना वेरीफिकेशन के किसी भी ऑफर पर भरोसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। लाखों लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। कम जानकारी होने के कारण ढेरों यूजर्स इन स्कैमर्स का शिकार बन जाते हैं। इसलिए किसी भी अनजान मैसेज या अनवेरीफाइड का रिप्लाइ ना करें। और फौरन रिपोर्ट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews