World Emoji Day: जल्द ही एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिलेंगे दर्जनों नए Emoji, यहाँ देखें लिस्ट

World Emoji Day: जल्द ही एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिलेंगे दर्जनों नए Emoji, यहाँ देखें लिस्ट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे (World Emoji Day) मनाया जाता है। डिजिटल वर्ल्ड में इन इमोजी का बहुत खास महत्व होता है। दूर रहने पर अपनी भावनाओं को दूसरों तक पहुंचानें का जरिया आजकल इमोजी बन चुके हैं। आप उदास हैं आँसू वाले इमोजी को लोगों को भेज सकते हैं और अपनी खुशी भी इसके जरिए जाहिर कर सकते हैं। Whatsapp, एंड्रॉयड और आईफोन पर बहुत जल्द नए इमोजी आने वाले हैं।

यह भी पढ़े… बाबर आजम ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पीछे छोड़ बनाया अपने करियर का सबसे बड़ा रिकार्ड

नया Emojipedia – Emoji 15.0 कुल 31 इमोजी के साथ आएगा, जो आपके चैटिंग को और भी बेहतर बनाने का काम करेगा। यह नए इमोजी 2022 में या 2023 में नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में सर हिलाना, गुलाबी हार्ट, हाई फाइ जैसे इमोजी भी शामिल हैं। पिछले साल Emoji 14.0 ड्राफ्ट में 114 नए इमोजी शामिल किए गए थे।

सबसे अधिक इमोजी Emoji 13.1 ड्राफ्ट में मिले थे, इसकी कुल संख्या 217 थी। Emojipedia के मुताबिक इस साल सितंबर में आपका इंतजार खत्म हो सकता है। इस लिस्ट में शामिल अन्य इमोजी शेकिंग फेस, लाइट ब्लू, पिंक और ग्रे हार्ट, moose, गधा, विंग, Goose, जेलीफ़िश, अदरक, पी पॉड, हेयर पीक, फोल्डींग हैन्ड फैन, बाँसुरी, खंडा, ब्लैक बर्ड और अन्य कई नए इमोजी शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews