बाबर आजम ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पीछे छोड़ बनाया अपने करियर का सबसे बड़ा रिकार्ड

बाबर आजम ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पीछे छोड़ बनाया अपने करियर का सबसे बड़ा रिकार्ड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने एक नया इतिहास बना लिया है। एक बार फिर कमाल करते हुए उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट पाकिस्तान की हालत कुछ खास अच्छी नहीं है, लेकिन फिर भी मैच के दौरान बाबर आजम मैदान में जमे हुए दिखे। उनका नाम सबसे तेज 10,000 अंतरराष्ट्रीय रण बनाने वाले एशियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में लिस्ट में जुड़ चुका है और उन्होनें 228 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर दिए हैं।

Congratulations skipper @babarazam258 on becoming the 11th 🇵🇰 batter to accomplish this major milestone 👏#SLvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/hQV28gmn9O

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) July 17, 2022

वहीं अब तक विराट कोहली ने कुल 232 पारी में 10,000 बनाने का रिकार्ड बनाया था, जो अब टूट चुका है। इस लिस्ट के टॉप 5 में सौरभ गांगुली, सुनील गवास्कर और जावेद मियाचंद का नाम भी शामिल है। जहां 253 पारियों पर सौरभ गांगुली ने 10,000 रन बनाए थे। सुनील गवास्कर ने 243 और जावेद मियाचंद ने 248 पारियों में 10,000 रन बनाए थे।

बता दें की बाबर ऐसा करने वाले सबसे तेज पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं और 10,000 रन बनाने वाले 11 वें पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जावेद मियाचंद और तीसरे पर सईद अनवर हैं। उनकी इस कामयाबी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बधाई दी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews