Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार मचाएगी धूम, चलाने के लिए नहीं होगी ड्राइवर की जरूरत, जानें कब होगी लॉन्च

Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार मचाएगी धूम, चलाने के लिए नहीं होगी ड्राइवर की जरूरत, जानें कब होगी लॉन्च

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले साल ही Xiaomi  ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की घोषणा कर दी थी और अब इलेक्ट्रिक कार के लॉन्चिंग टाइमलाइन का भी खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो 2024 तक Xiaomi की पहली और नई इलेक्ट्रिक मार्केट में एंट्री ले सकती है। हालांकि अब तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की है। मार्केट में शिओमी की 5 दरवाजे वाली सेडान एंट्री ले सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है की कंपनी सेल्फ़ ड्राइविंग कैपेबिलिटी वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े… Realme Narzo 50i Prime हुआ भारत में लॉन्च, स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन, जानें हैरान कर देने वाली कीमत

इसमें ऑटोमैटिक स्पेस एंट्री होगी। साथ ही इस कार को शिओमी कि इन-हाउस सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल इनका निर्माण कार्य चीन की फैक्ट्री में चल रहा है। इससे पहले यह खबरें आई थी की Xiaomi व्हीकल का निर्माण BAIC के साथ पार्टनरशिप में करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कंपनी ने प्रोडक्शन को अकेले करने का फैसला लिया। बात इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत की करें तो इसकी कीमत लगभग 17,15.226 रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़े … Motorola ने भारत में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

रिपोर्ट्स की माने तो शिओमी की नई इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में Xiaomi Pilot के नाम से पेश किया जाएगा। साथ ही यह LIDAR पर आधारित हो सकता है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में AT128 हाइब्रिड सॉलिड स्टेट बेस्ड रडार सिस्टम भी जोड़ सकती है। अब तक कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं हैं, लेकिन इससे जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews