Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द मचाएगा धमाल, देगी Hero और Ola को टक्कर, ये होगा नाम, जानें कब होगा लॉन्च

Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द मचाएगा धमाल, देगी Hero और Ola को टक्कर, ये होगा नाम, जानें कब होगा लॉन्च

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द ऑटोमोबाइल मार्केट में Yamaha अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की चर्चा काफी लंबे समय से है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी 2023 तक अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर Neo के नाम से लॉन्च हो सकता है। यामाहा की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस, हीरो और Ola को कड़ी टक्कर देगा।

यह भी पढ़ें…Government Schemes: कमाल की हैं ये 2 सरकारी योजनाएं, निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर

स्कूटर का लुक भी लीक हो चुका है। साथ ही इसके फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंजन ग्लोबल मॉडल की तरह 50.4 वॉल्ट और 19.2 वॉल्ट से पैक होगा। स्कूटर के लुक की बात करें तो यामाहा का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक मैक्सी स्कूटर होगा, जिसमें चौड़े एलॉय व्हील्स, एलईडी सेटअप वाले हेडलैम्प और टेललैंप, आरामदायक सीट्स और अन्य कई फीचर्स भी मिल सकते हैं।

यह भी कहा जा रहा है इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर तक का रेंज देगी। इतना ही नहीं बाइक में 2.5 किलोवाट का मोटर भी मिल सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फ़ोर्क्स, डिजिटल डिस्प्ले, एबीएस, स्मार्ट की ईन्टीग्रेशन और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ अन्य कई फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं यामाहा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 2.50 लाख रुपये तक हो सकती है। यह स्कूटर यूरोपियन मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है और बहुत जल्द भारत में भी एंट्री ले सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews