Government Schemes: कमाल की हैं ये 2 सरकारी योजनाएं, निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर

Government Schemes: कमाल की हैं ये 2 सरकारी योजनाएं, निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कई ऐसी योजनाएं (Government Schemes) हैं जो निवेशकों को अमीर बना सकता है। यदि आप भी योजना में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं और मोटी कमाई की चाह रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। शेयर, डिपॉजिट स्कीम और म्यूचुअल फंड समेत कई ऐसे तरीके हैं, जिससे आप करोड़ों कमा सकते हैं। ऐसे ही योजनाओं में शामिल हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)। इन दोनों ही योजनाओं को सरकार का सपोर्ट भी मिलता है। लंबे समय से लिए इनमें इन्वेस्ट करके निवेशक करोड़ों कमा सकते हैं। इतना ही नहीं इनमें निवेश करना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होता, कुछ आसान स्टेप्स में ही इन योजनाओं में आप इन्वेस्ट करके के पात्र हो सकते हैं। 15-25 साल के लिए इन योजनाओं में निवेश करके आप करोड़ों की रकम भी इकट्ठा कर सकते हैं। पीपीएफ में एक निश्चित रिटर्न मिलता है। वहीं एनपीएस में ज्यादा जोखिम पर तगड़ा रिटर्न मिलता है।

यह भी पढ़ें…‘दो चार दिना की छुट्टी दे देते, हम नई आए तो कोन सो तमाओ सकूल बंद हो जै’ पढ़िये ये मजेदार लीव एप्लीकेशन

एनपीएस एक Voluntary Retrirement Scheme है। इसे सबसे लॉ-कोस्ट स्कीम भी माना जाता है। इस स्कीम में एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज और फंड मैनेजमेंट का शुल्क भी काफी कम होता है। जोखिम के साथ यह निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट के साथ 10% सीएजआर मानकर 20.5 साल में 1 करोड़ जमा हो सकता है। इस स्कीम में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं होती। यदि निवेश हर साल 2.86 लाख रुपये इन्वेस्ट करता है तो 15 साल में 1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकता हैं। वहीं 25 साल में 1.03 करोड़ जमा हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें…कोच्चि में 15वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस एंड एक्सपो 2022 का आयोजन, इंदौर को मिला ‘द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनीशिएटिव’ पुरस्कार

पीपीएफ भी बहुत फायदेमंद स्कीम में एक है। रिटर्न के मामले में यह निवेशकों को आकर्षित कर सकता है। लंबे समय के लिए इसमें इन्वेस्ट करके निवेशक करोड़ों की रकम जुटा सकता है। हालांकि इसमें जोखिम होता है। इस स्कीम के तहत 7.1 फीसदी का रिटर्न मिलता है। इस योजना में निवेशक हर साल 1.5 लाख रुपये की रकम इन्वेस्ट कर सकता है। जिसके बाद 25 साल की अवधि में करोड़ों की रकम इकट्ठा किया जा सकता है। 15 साल में निवेशक केवल 40.6 लाख रुपये जुटा सकता है। 1.03 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए निवेशकों को 5 साल के ब्लॉक में दो बार योजना के खाते का विस्तार कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews