हरियाणा से 1400 मजदूरों को लेकर टीकमगढ़ पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस,जांच के बाद घर रवाना

हरियाणा से 1400 मजदूरों को लेकर टीकमगढ़ पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस,जांच के बाद घर रवाना

टीकमगढ़/आमिर खान

लॉकडाउन में हरियाणा में फंसे टीकमगढ़ एवं प्रदेश के अन्य जिलों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रोहतक से चली विशेष ट्रेन श्रमिक एक्सप्रेस गुरूवार सुबह टीकमगढ़ पहुंची। जिला प्रशासन द्वारा समस्त प्रवासी मजदूरों का 15 स्वास्थ्य टीमों द्वारा परीक्षण कराया गया साथ ही उन्हें फूड पैकेट भी दिए गए। इसके बाद सभी को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने की कार्यवाही की गई।

रोहतक से टीकमगढ़ आई ट्रेन श्रमिक एक्सप्रेस से कुल 1400 प्रवासी मजदूर टीकमगढ़ पहुंचे। इनमें टीकमगढ़ जिले के 276, छतरपुर के 517, दमोह के 147, सागर के 104, पन्ना के 194, भिंड के 156 , दतिया के 59 एवं अन्य जिलों के मजदूर शामिल हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने श्रमिकों को उनके गृह जिले में बसों से भिजवाने की व्यवस्था कर रखी थी। श्रमिकों को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए ट्रेन से उतारकर प्लेटफार्म से अलग अलग गेट से बाहर लाया गया। रेलवे स्टेशन पर पहले से ही तैनात मेडिकल टीमों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। श्रमिकों के लिए भोजन, पानी की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात सेनेटाइज बसों से उनको उनके गृह जिलों को रवाना किया गया। बाहर से सभी श्रमिकों ने मुख्यमंत्री एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली, अपर कलेक्टर एसके अहिरवार, एसडीएम टीकमगढ़ एमके प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर विकास आनंद, हर्षल चौधरी, संबंधित तहसीलदार, सिविल सर्जन डॉ अमित चौधरी, आरटीओ निर्मल कुमरावत, आरआरटी टीम सहित पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी तथा व्यवस्था में लगा शासकीय अमला मौजूद रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews