बीड़ी न देने पर की थी बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बीड़ी न देने पर की थी बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

टीकमगढ़।आमिर खान। Tikamgarh news बीड़ी न देने पर बुजुर्ग की ह्त्या का पुलिस (POlice) ने खुलासा कर दिया है| बड़ागांव अंतर्गत दिनांक 10 मई को फरयादी उमेश पिता कुंदीलाल सेन उम्र -23 साल निवासी -अजनोर थाना -बड़ागांव द्वारा अपने चाचा सुन्नू पिता भरोसा सेन उम्र- 75 साल के साथ थाना आकर गांव के राजेश पिता स्वर्गीय किशोरी रैकवार द्वारा बीड़ी मांगने पर नहीं देने पर आरोपी द्वारा सुन्नू सेन की उसी की टेकने वाली लाठी से मारपीट कर सीना में बाएं तरफ पसलियों में एवं गर्दन में मारपीट कर चोटे पहुंचाने की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश पिता किशोरी रैकवार के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई| पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया मृतक सुन्नू सेन की मौत आरोपी राजेश रैकवार द्वारा बीड़ी मांगने पर नहीं देने से लाठी से मारपीट करने से आई चोटों से होना पाया गया|

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक सागर जॉन सागर अनिल शर्मा एवं उपपुलिस महा निरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर विवेक राज सिंह द्वारा निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ अनुराग सुजानिया द्वारा मार्गदर्शन देकर टीम गठित की गई जिसमें श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एमएलए चौरसिया ,श्रीमान एसडीओपी महोदय सुरेश सेजवाल के निर्देशन में निरीक्षक बड़ागांव मैंना पटेल एवं उनकी टीम द्वारा उक्त अपराध सदर की विवेचना के द्वारान प्रकरण सदर के आरोपी को सक्रियता एवं तत्परता से तलाश की गई जिस पर हत्या के आरोपी राजेश पिता स्वर्गीय किशोरी रैकवार उम्र- 26 साल निवासी- अजनोर थाना- बड़ागांव को आज दिनांक 13/05/20 को ग्राम -अजनोर के पास से गिरफ्तार किया जाकर बाद कार्यवाही के माननीय न्यायालय पेश किया गया ,हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मैंना पटेल थाना प्रभारी बड़ागांव ,उपनिरीक्षक बीपी द्विवेदी ,सहायक उपनिरीक्षक के .एस. ठाकुर ,साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक नगायच ,आरक्षक रहमान खान, आरक्षक मुकेश राय ,आरक्षक सादिक खान ,आरक्षक मनोज, आरक्षक विकास, आरक्षक राघवेंद्र ,आरक्षक दीनदयाल की विशेष भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews