शराब में धुत पति ने की पत्नी की सरेआम पीटाई, मामला दर्ज

शराब में धुत पति ने की पत्नी की सरेआम पीटाई, मामला दर्ज

टीकमगढ़,आमिर खान। पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्ते पर कालयुग का काफी प्रभाव पड़ा है, यही कारण है कि आए दिन पति पत्नी के बिच विवाद की घटना अक्सर सुनने में आ जाती है। प्रदेश में घटित हो रही वारदातों की वजह पति-पत्नी के घरेलू विवाद भी होते है। एक ऐसा ही मामला प्रदेश के टिकमगढ़ जिले से आया है जहां एक पति अपनी पत्नी को सरेआम पीटता नजर आया, जिसक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं अपने साथ हुए अत्याचार को लेकर पीड़िता पत्नी ने इसके खिलाफ शिकायत जिला कोतवाली में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दरअसल, मामला टीकमगढ़ जिले के ग्राम पठा का है। यहां की रहने वाली उजयारी रैकवार ने अपने ही पति के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति लक्ष्मण रैकवार उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और शराब के लिए पैसे मांगता है। आज भी इसी तरह उसके पति ने शराब के नशे में उससे पैसे मांगे। पैसे न देने पर कलयुगी पति ने उसके साथ सरेराह मारपीट कर डाली। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews