टीकमगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर समेत 17 नए पॉजिटिव

टीकमगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर समेत 17 नए पॉजिटिव

टीकमगढ़।आमिर खान। कोरोना (Corona) से कभी अछूता रहने वाला टीकमगढ़ जिला (Tikamgarh) अब कहीं न कहीं कोरोना से जकड़ता जा रहा है। आज एक साथ 17 पॉजिटिव मरीज निकलने के बाद टीकमगढ़ के लोगों में घवराहट का माहौल देखा गया।

टीकमगढ़ में दिन प्रतिदिन मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। शहर का नरैया मुहल्ले, राजमहल, मोटे का मुहल्ले सहित अब अन्य स्थानों में भी पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होना शुरू हो गई है। बीते दिनों पुलिस अधिकारी इसकी चपेट में आने के बाद आज टीकमगढ़ आबकारी विभाग भी इसकी चपेट में आया है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

इसके साथ ही अन्य जो पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है वह इस प्रकार मोटे के मुहल्ले में एक ही परिवार के 7 सदस्य पॉजिटिव, कमानी दरवाजा एक ही परिवार के 2 सदस्य पॉजिटिव, नरैया मुहल्ले में 3 मरीज पॉजिटिव, राजमहल के पास 2 पॉजिटिव, वार्ड न 11 में 1 पॉजिटिव, चीफ स्टोर के पीछे 1 पॉजिटिव, पुराना बस स्टैंड 1 पॉजिटिव हैं। अब जिला प्रशासन की टीम इन सभी मरीजों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री खंगालने में लगी है। फिलहाल बढ़ते मरीजों को देखते हुए पहले पूरे जिले में लॉक डाउन लगाया गया था, लेकिन कल इससे निजात दी गई थी। प्रशासन का मानना है कि बाजार बन्द करना इसका उपाय नहीं है, बल्कि लोगों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews