आबकारी मंत्री ने प्रदेश की जनता से की शराब छोड़ने की अपील, शिवराज पर साधा निशाना

आबकारी मंत्री ने प्रदेश की जनता से की शराब छोड़ने की अपील, शिवराज पर साधा निशाना

ओरछा। मयंक दुबे।

मध्य प्रदेश के आबकारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया है। शिवराज ने नई आबकारी नीति पर सवाल खड़े किए थे। जिसे लेकर मंत्री सिंह ने कहा कि उनके अलावा कोई और विरोध करता तो बात थी लेकिन जिन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को 800 दुकाने दी वह आबाकरी नीति का विरोध कर रहे हैं। मंत्री ओरछा में मध्यप्रदेश के माफिया मुक्ति के शंखनाद की पीसी में  प्रदेश सरकार के  द्वारा माफियाओं पर कार्यवाही की एक साल की उपलब्धि गिना रहे थे। उसी बीच नई आबकारी नीति के तहत शराब की उप दुकानों को खोले जाने के निर्णय के सवालों के बीच मंत्री ने  एकाएक यह भी  कह गए  की हम तो लोगों से यही अपील करेंगे की लोग पीना छोड़ दे।

उन्होंने कहा कि,   मुझे उनकी इस दोहरी नीति पर हंसी आती है। मंत्री ने कहा कि हम तो माफियाओ को तोड़ना चाहते हैं जो पैसा सरकार के खजाने में जाना चाहिए था वह उसके खजाने में नहीं जाता था। लोग अवैध रूप से इस व्यापार को करते थे कोई और इसका विरोध करता तो भी ठीक था लेकिन शिवराज सिंह जी इसका विरोध कर रहे है जिनके मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मध्यप्रदेश में 800 नई शराब की दुकानों को खोला गया था। हमने तो अभी एक भी दुकान खोली नहीं है, केवल विकल्प दिया है। जिससे जिन इलाकों में शराब का अवैध व्यापार होता है वह रुक सके। आबकारी मंत्री ने कहा कि शिवराज सिंह के शराब नीति को लेकर दोहरे चरित्र पर मुझे हंसी आती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews