टीकमगढ़ में पहला पॉजिटिव केस, इंदौर से लौटा था मरीज

टीकमगढ़ में पहला पॉजिटिव केस, इंदौर से लौटा था मरीज

टीकमगढ़| कोरोना महामारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है| जो जिले अब तक बचे हुए थे वो भी अब धीरे धीरे इसकी चपेट में आ रहे हैं| प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला है| टीकमगढ़ के लमेरा गांव में जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो इंदौर में डॉ. पंजवानी के यहां कर्मचारी था। डॉ. पंजवानी का पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते निधन हो गया था| कोरोना की दस्तक से जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है| .

मंगलवार को बुड़ेरा थाना क्षेत्र के लमेरा गांव में कोरोना संक्रमित एक केस सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन सहित स्वास्थ्य अमला मुस्तैद हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पहला केस मिलने से खलबली मच गई। युवक इंदौर में कोरोना से ग्रसित डॉ. शत्रुघन पंजवानी के क्लीनिक में काम करता था। बीते दिनों डॉक्टर पंजवानी की मौत कोरोनावायरस से हो चुकी है। यह युवक अपने परिवार के साथ 28 मार्च को इंदौर से टीकमगढ़ आ गया था। इसके बाद स्क्रिनिग के दौरान संदिग्ध होने पर डॉक्टरों द्वारा 10 अप्रैल को इसकी जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे थे। पॉजिटिव होने की सूचना मंगलवार को सुबह मिली| सूचना मिलने के बाद आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी अब लमेरा गांव पहुंच गई है। गांव को सील कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews