तो सिंधिया बनेंगे सरकार के खिलाफ ढाल और तलवार

तो सिंधिया बनेंगे सरकार के खिलाफ ढाल और तलवार

आमिर खान/टीकमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिराज सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। टीकमगढ़ के कुंडला में आयोजित आमसभा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सरकार के वचन पत्र में उनकी समस्याओं के निवारण के लिए पूरे प्रावधान किए गए हैं और अभी क्योंकि सरकार को एक साल की हुआ है इसलिए सरकार धीरे-धीरे इस समस्या को भी हल करेगी। साथ ही सिंधिया ने कहा कि यदि सरकार ने अतिथि शिक्षकों की मांग नहीं मानी तो सिंधिया अतिथियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सिंधिया ने अतिथि शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि उनकी भी बारी आएगी और अगर नहीं आई तो तुम्हारी ढाल भी बनूंगा और तलवार भी। सिंधिया ने यह भी दोहराया कि कांग्रेस का वचन पत्र हमारे लिए किसी ग्रन्थ से कम नहीं और उसे पूरा करना हर कांग्रेसी का काम है। सिंधिया का यह तल्खी भरा बयान एक बार फिर कांग्रेस की सियासत में सरगर्मी पैदा कर गया है और एक बार फिर यह बात जोर पकड़ने लगी है कि महाराज और उनके समर्थक अभी भी सरकार के रवैया से संतुष्ट नहीं।

https://youtu.be/M21ezCv8wI8

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews