टीकमगढ़ में मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज

टीकमगढ़ में मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज

टीकमगढ़।आमिर खान। मध्यप्रदेश में बच्चियों से हैवानियत की घटनाओं पर विराम नहीं लगा रहा है। जंहा इन दिनों हैदराबाद और उन्नाव की घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, ऐसे में एक और घटना एमपी के टीकमगढ़ जिले से सामने आई है, जंहा एक मासूम के हैवानियत का खेल खेला गया। मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। 

एमपी का टीकमगढ़ जिला एक बार फिर किसी अच्छे काम के लिए नहीं, बल्कि हैवानियत की घटना से चर्चाओं में आ गया है। मामला जिले के चंदेरा थाने का है, जंहा एक मासूम का मारुति बैन चार पहिया वाहन से अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की शिकायत चंदेरा थाने लेकर पीड़ित के परिजन पहुंचे, जंहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आज तकरीबन 25 दिन पहले की घटना है, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील अहिरवार और उसके एक साथी चम्पी अहिरवार पर मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज कर मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

इनका कहना

मामले की शिकायत सुबह 11 बजे थाने आई, पीड़ित की जिसकी शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी सुनील अहिरवार को बनाया है। साथ ही दूसरा आरोपी चम्पी अहिरवार है, जिसके वाहन से यह आरोपी मासूम को ले गए थे। अब जल्द से जल्द इनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। 

नीतू राज सिंह धाकड़

थाना प्रभारी, चंदेरा, टीकमगढ़

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews