पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद

टीकमगढ़।आमिर खान। आगामी त्यौहारों और अयोध्या मामले को लेकर जंहा पूरा प्रदेश अलर्ट पर है, तो वहीं टीकमगढ़ पुलिस भी तैयार है। टीकमगढ़ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और एसपी अनुराग सुजानिया की मौजूदगी में शहर के विभिन्न मार्गों से पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने शहर में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया।

आगामी अयोध्या मामले में फैसले के साथ-साथ त्यौहारों का दौर शुरू होने वाला है। इसी को देखते हुए पुलिस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान टीकमगढ़ कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू हुआ, जिसमें जिले भर का पुलिस बल इसके साथ-साथ पुलिस के वाहनों सहित बज्र वाहन भी मौजूद था। यह मार्च शहर के सैलसागर होते हुए मिश्रा तिराहा, लुकमान चौराहा, नजाई मंडी, कटरा बाजार, नगरभवन, स्टेट बैंक चौराहे से सीधे कोतवाली पहुंचा, जंहा सभी पुलिस के जवानों को त्यौहार के दौरान अलर्ट रहने के लिए कहा गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews