आईपीएल सट्टे पर पुलिस का छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल सट्टे पर पुलिस का छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़, आमिर खान। पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर छापामार कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब साढ़े 23 हजार रूपये और मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं।

सागर जिले में आईपीएल सट्टे की कार्रवाई के बाद आईजी अनिल शर्मा ने सागर संभाग के सभी जिलों में कार्रनाई के निर्देश जारी किए थे। आईजी के आदेश के बाद टीकमगढ़ पुलिस कप्तान प्रशांत खरे ने भी इस दिशा में तेजी लाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए। इसी सिलसिले में टीकमगढ़ कोतवाली के थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर में चल रहे आईपीएल सट्टे पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 हजार 800 रुपए व पांच मोबाइल जब्त किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने कहा कि लगातार ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। गिरफ्तार आरोपियों में आशू सेन, सोहेल खान और इबरार खान शामिल हैं। ये आरोपी एक स्थान पर बैठकर अपने मोबाइल से आईपीएल का सट्टे का कारोबार कर रहे थे। इस कार्रवाई के बाद से आईपीएल सटोरियों में हड़कंप मच गया है और कई सटोरियों ने अब टीकमगढ़ जिले की सीमा ही छोड़ दी है। थाना प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि सटोरियों और जुआरियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews