दल बदलते ही BJP पर गरजे प्रजापति, बोले- ये कहां की मिनिस्टर हैं पाकिस्तान या अमेरिका

Samajwadi-Party-leader-RD-Prajapati's-statement

टीकमगढ़।आमिर खान। भाजपा को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने बाद टीकमगढ़ लोकसभा से बने समाजवादी प्रत्याशी आरडी प्रजापति ने अपना विफरा हुआ बयान जारी किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की पत्नी को पाकिस्तान या अमेरिका की मिनिस्टर होने जैसे आरोप लगाए हैं। आरडी प्रजापति ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन फार्म लेने के दौरान समाजवादी पार्टी में आते ही अपना पहला तीखा बयान दिया है। 

आरडी ने कहा कि वीरेंद्र खटीक को विकास से क्या लेना, वो तो विनाश पुरुष हैं। रेल शुभारंभ में इनकी पत्नी हरीझंडी दिखाती हैं। “ये कहां की मिनिस्टर है, पाकिस्तान या फिर अमेरिका की । सुप्रीमो” कौन सी मंत्री हैं भाई। उन्होंने कहा कि ये लोग सोचते हैं जो भी है, बस मेरा है। ये प्रजातंत्र को इन्होंने राजतंत्र बना रखा है। ये सबको अपनी बाप की बापौती बना रही हैं कि मेरे बाप की बापौती है। ये टीकमगढ़ लोकसभा के सभी 16 लाख लोगों को अपना सेवा कार्य समझते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आरडी प्रजापति भाजपा के एक बड़े नेता माने जाते थे, लेकिन कल ही उन्होंने पार्टी छोड़ी और सपा में शामिल होकर आज एक बड़ा बयान दिया। जनचर्चा है कि आरडी के भाजपा छोड़ने से लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews