चोर मस्त, पुलिस पस्त, दिन दहाड़े ढाई लाख ले उड़ा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

चोर मस्त, पुलिस पस्त, दिन दहाड़े ढाई लाख ले उड़ा चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

टीकमगढ़।आमिर खान। शहर में इन दिनों चोर चोरी की घटनाओं में अंजाम देने में मस्त हैं और कोतवाली पुलिस इन घटनाओं से पस्त पड़ गई है। बीते दिनों राम निवास मंदिर से राजा की सम्पत्ति कलश चोरी का मामला पुलिस (Police) सुलझाने में नाकाम रही, तो वहीं एक बार फिर एक चोर ने दिन दहाड़े ढाई लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में कैद हो गई। फिलहाल हर बार की तरह इस बार भी पुलिस मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने की बात कर रही है।

दरअसल घटना शनिवार देर शाम की है, जब गैस एजेंसी कर्मचारी संतोष मिश्रा शहर से उगाही करके पुराना बस स्टैंड पर उगाही करने पहुंचे, तो वहां एक अज्ञात युवक आया और मोटरसाईकिल पर टंगा पैसों से भरा थैला लेकर भाग खड़ा हुआ। संतोष मिश्रा ने बताया कि में अपनी कम्पनी की उगाही करके पुराने बस स्टैंड पर पैसे उगा रहा था उसी समय मैंने थैला बाईक पर टांगा। जब मैंने वापिस मुड़कर देखा तो थैला गायब दिखाई दिया।

इसके बाद जम जम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक अज्ञात लड़का थैला उठाकर भागता दिखाई दे रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से कर दी है। संतोष के बताए अनुसार चोर अब शहर में चोरी की घटनाओं को आराम से अंजाम देने में लगे हैं और बड़ी बड़ी बातें करने वाली कोतवाली पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। कलश चोरी की घटना के बाद अब पुलिस के लिए यह घटना चैलेंज के तौर पर सामने आई है। देखना यह है कि क्या पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाती है या फिर जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डालती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews