टीकमगढ़ : कार से 48 लाख बरामद, पकड़े गए युवक नहीं दे पाए जानकारी

टीकमगढ़ : कार से 48 लाख बरामद, पकड़े गए युवक नहीं दे पाए जानकारी

Tikamgarh news: टीकमगढ़ पुलिस ने एक कार से 48 लाख रुपये जब्त किए है,मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की, कार में से पकड़े गए युवक पैसों की कोई जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मुखबिर से मिली सूचना 

दरअसल लोकसभा चुनाव-2024 आचार संहिता के मद्देनजर एसपी टीकमगढ़ रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। शनिवार को टीकमगढ़ पुलिस की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति नंदीश्वर गेट के पास नीले बेग में कैश रकम लिये घूम रहे है। साथ मे उनके पास एक एक्सेंट चार पहिया वाहन एम०पी० 16 सी 9227 है।

पूछताछ जारी 

मुखबिर की सूचना तस्दीक पुलिस नंदीश्वर गेट पहुंच कर तलाश की गई तो दो व्यक्ति एक नीले रंग का बैग जिस पर राजश्री लिखा हुआ है लिये दिखे जिनसे नाम पता पूंछा तो उन्होने अपना नाम अखिलेश पिता विमल कुमार जैन उम्र 37 साल घुआरा निवासी एवं रानू पिता बाबूलाल साहू उम्र 31 साल नि० घुआरा का होना बताया। पकड़े गए व्यक्तियो द्वारा लिये गये बैग को खुलवाकर देखा तो उसमें कैश रकम दिखी जिसके संबंध में अखिलेश जैन से पूंछा तो उसके द्वारा बैग मे 48 लाख रूपये होना बताया। पुलिस ने रकम संदेहास्पद रूप से रखे पाए जाने पर जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews