टीकमगढ़ : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अधिकारी का अश्लील वीडियो, महकमे में हड़कंप

टीकमगढ़ : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अधिकारी का अश्लील वीडियो, महकमे में हड़कंप

टीकमगढ़। आमिर खान। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अश्लील वीडियो से हड़कंप मच गया है। वायरल हो रहा यह वीडियो पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी का बताया जा रहा है। अश्लील वीडियो से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है, इस मामले कोई अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है|

वीडियो में एक शख्स महिला के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहा है। स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मौजूद व्यक्ति PWD का अधिकारी बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने की खबर शीर्ष स्तर के अफसरों तक भी पहुंच गई है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है ।

फिलहाल वायरल हो रहा यह अश्लील वीडियो स्थानीय व्हाट्सएप में जमकर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है यह वीडियो एक वर्ष पूर्व का है। अब देखना यह है कि इस वीडियो के पीछे का सच क्या है। यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews