सूर्य ग्रहण के बाद धोया गया महाकाल मंदिर, संध्या आरती में हुआ ‘भांग श्रृंगार’

सूर्य ग्रहण के बाद धोया गया महाकाल मंदिर, संध्या आरती में हुआ ‘भांग श्रृंगार’

उज्जैन। योगेश कुल्मी| Ujjain News सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के बाद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के दरबार का शुद्धिकरण किया गया| पूरे मंदिर परिसर को शुद्ध जल से धोया गया और बाबा को पंचामृत अभिषेक कराया गया| मंदिर में सूर्य ग्रहण के दौरान प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक पट बंद रहे| तत्पश्चात मन्दिर एवम पूर्ण परिसर का शुद्धिकरण, धुलाई आदि की गई | इसके बाद दर्शन प्रारम्भ हुए|

मंदिर में 10.30 बजे होने वाली भोग आरती दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई| इसी क्रम में प्रातः 7.30 बजे की ददयोदक आरती में दही चावल के स्थान पर फल एवं शक़्कर अर्पित किए और संध्या आरती में महाकाल को भांग श्रंगार से सजाया गया ।

आषाढ़ी अमावस्या पर रविवार को तीर्थ नगरी उज्जयिनी में सूर्य ग्रहण साढ़े तीन घंटे तक दिखाई दिया। ग्रहण काल में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर को छोड़कर अन्य मंदिरों के पट बंद रहे। यहां गर्भगृह में पुजारियों ने जाप किए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews