Mahakal Lok की सुरक्षा संभालेगी 60 जवानों की टीम, जल्द ही तैयार होगा थाना

Mahalok security

Mahakal Lok: महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल लोक को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से एसएसपी को सूचित किया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय पर स्थायी पुलिस बल की मांग करते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। ये मांग पूरी कर दी गई है और ग्वालियर से 60 एसएएफ जवानों की टुकड़ी उज्जैन भेज दी गई है। फोर्स के उज्जैन पहुंच जाने के बाद स्थानीय पुलिस को भी राहत मिली है।

महाकाल लोक की सुरक्षा के लिए पहुंची इस कंपनी को महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम समेत अन्य जवानों ने महाकाल लोक का भ्रमण करवाया। इन्हें सुरक्षा संबंधित जानकारियों से भी अवगत करवाया गया। इससे रूम में प्रोजेक्टर पर महाकाल लोग दिखाया गया और बताया गया कि किस तरह की सुरक्षा का ध्यान उन्हें रखना है।

Mahakal Lok में यहां तैनात होंगे जवान

महाकाल लोक की सुरक्षा के लिए 60 जवान फिलहाल उज्जैन पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में 15 जवान और पहुंच जाएंगे। ये जवान दो शिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले हैं। पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात 10.30 बजे की है। ये कंपनी महाकाल लोक प्रवेश द्वार, शंख द्वार, कंट्रोल रूम और मानसरोवर भवन पर तैनात रहकर सुरक्षा के इंतजामों को संभालेंगे।

इस मामले में एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल का कहना है कि 60 जवानों की कंपनी उज्जैन आ चुकी है। इन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दे दी गई है। शनिवार से ये अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। महाकाल लोक थाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews