महाकाल के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सपरिवार किया पूजन अर्चन

महाकाल के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, सपरिवार किया पूजन अर्चन

Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में आए दिन कोई न कोई राजनेता या फिर फिल्मी सितारा बाबा के चरणों में नतमस्तक होने के लिए पहुंचता रहता है। सभी यहां अपने मन में ढेर सारी कामनाएं लेकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम (Girish Gautam) भी बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाने के लिए पहुंचे।

रविवार सुबह गिरीश गौतम सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। उन्हें और उनके परिवार को पंडित नवनीत और रूपम गुरु की ओर से पूजन अर्चन करवाई गई। उपहार स्वरूप मंदिर समिति की ओर से उन्हें श्री महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भी भेंट किया गया।

गौतम द्वारा पूजन अर्चन संपन्न करने के बाद एसडीएम संतोष टैगोर समेत समिति के अन्य सदस्य और पंडे पुजारियों ने उन्हें तस्वीर और प्रसादी भेंट कर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष के बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह मीडिया से चर्चा जरूर करेंगे। ऐसा कहा जा रहा था कि शायद वो आने वाले चुनाव को लेकर कोई बात कहेंगे लेकिन उन्होंने मीडिया से चर्चा नहीं की और बाबा के दर्शन कर सपरिवार रवाना हो गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews