विदेशी फूलों से महकेगा बाबा महाकाल का आंगन, मंदिर में की जा रही है आकर्षक विद्युत सज्जा

विदेशी फूलों से महकेगा बाबा महाकाल का आंगन, मंदिर में की जा रही है आकर्षक विद्युत सज्जा

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। 11 अक्टूबर को श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) परिसर में बनाए गए महाकाल लोक (Mahakal Lok) का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उज्जैन (Ujjain) पहुंचने वाले हैं। इस भव्य कार्यक्रम के लिए महाकालेश्वर मंदिर परिसर में साज सज्जा का काम शुरू हो चुका है। ना सिर्फ बाबा महाकाल का दरबार बल्कि मंदिर परिसर में से सभी छोटे बड़े मंदिरों को सजाया जा रहा है। महाकाल के आंगन को देश के साथ विदेशी फूलों से भी सजाए जाने की तैयारी की जा रही है। शिखर के साथ पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता दिखाई देगा।

11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकालेश्वर के गर्भ गृह में पूजन अर्चन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संध्या के समय में बाबा महाकाल के आंगन में रहने वाले हैं, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से सजावट शुरू कर दी गई है।

Must Read- MP College Admission : एडमिशन के बाद पसंद नहीं आ रहा है कॉलेज, इस तारीख तक कर सकेंगे चेंज

जानकारी के मुताबिक गर्भ गृह से लेकर पूरे मंदिर में देशी और विदेशी फूलों से सजावट की जाने वाली है। परिसर में स्थित सभी छोटे बड़े मंदिर और कोटि तीर्थ कुंड को भी पुष्पों से सजाया जाने वाला है। आकर्षक विद्युत रोशनी लगाने की तैयारी भी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पूरा मंदिर फूलों की अनुपम छटा और रोशनी से जगमगाता दिखे। इसके लिए यह सारी तैयारियां की जा रही है। जिस महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं वह भी पूरी तरह से जगमगाता हुआ दिखाई देने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews