उज्जैन में ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार, महिला और डेढ़ साल की मासूम की गई जान

उज्जैन में ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार, महिला और डेढ़ साल की मासूम की गई जान

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (ujjain) में उन्हेल मार्ग पर एक सड़क हादसे में महिला और मासूम बच्ची की जान चली गई है। उन्हेल के पास स्थित राजोटा में बाइक पर सवार तीन लोग ट्रैक्टर से जा टकराए। हादसा इतना खतरनाक था कि शव को पहचानना मुश्किल हो रहा था।

घटना गुरुवार सुबह की है जब ट्रैक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला और बेटे की मौत हो गई। उज्जैन के गांव गोंदिया की रहने वाली रेखा अपने भतीजे और उसकी डेढ़ साल की बेटी वंशिका के साथ नागदा के पास स्थित गांव बनबनी जा रही थी। बाइक को अशोक चला रहा था, अचानक ही सामने से आए ट्रक से टक्कर हो जाने की वजह से हादसा हो गया।

Must Read- इस एक्टर का हाथ थामे पार्टी में पहुंची Shehnaaz Gill, वायरल वीडियो देख फैंस हुए हैरान

घटना की सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews