भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से दर्शन किए। तकरीबन डेढ़ घंटे तक वो यहीं बैठे रहे और भस्म आरती के आनंद लिया। इस दौरान वो भक्ति में डूबे रहे।
बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित किए गए 25 लाख दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो उज्जैन पहुंचे थे। इसके बाद वह रात को मंदिर के पास बनी हेरिटेज में रुके। सुबह आरती में शामिल होने के लिए वो 4 बजे मंदिर पहुंच गए थे।
समिति ने किया स्वागत
नितिन नवीन जब मंदिर पहुंचे तब श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे। दोनों का स्वागत सत्कार समिति के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।
भस्म आरती के बाद पूजा
पहले तो नितिन नवीन भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को निहारते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने देहरी से बाबा का पूजन किया। वो जलाभिषेक करते दिखाई दिए। इस दौरान उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की पावन भस्म आरती में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाबा महाकाल से समस्त देशवासियों के सुख, शांति,… pic.twitter.com/1IuHC1PAJS
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 18, 2026
देशवासियों की समृद्धि की कामना
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर जानकारी देते देखा गया। उन्होंने बताया कि ‘बाबा महाकाल का आज आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महाकाल दर्शन करने आया हूं। बाबा से यही प्रार्थना की है कि सभी को यश दें और स्वस्थ्य रखें। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा और कहा कि वह इसी तरह से देश की सेवा करें और देश को आगे बढ़ाते चलें।’






