उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर, 7 साल से कर रहा है अपराध, 13 लाख का सामान जब्त

उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर, 7 साल से कर रहा है अपराध, 13 लाख का सामान जब्त

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन पुलिस (Ujjain Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 सालों से चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले चेन स्नेचर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 सोने की चेन बरामद की है जिनकी कीमत 13 लाख रुपए बताई जा रही है। बड़नगर (Badnagar) में की गई स्नेचिंग की वारदात के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ में उसने 11 वारदातों का खुलासा किया है।

उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2015 से 2022 तक यह आरोपी चेन स्नेचिंग की कई वारदातों में शामिल रहा है और इसके पास से 11 चेन बरामद की गई है, जिनकी कीमत 13 लाख है। यह चेन स्नेचर लोन ऑपरेटर का काम करता है और इसने उज्जैन के नानाखेड़ा, नीलगंगा और माधव नगर सहित बडनगर थाना क्षेत्र में 6 वारदातों को अंजाम दिया है, कुलमिलाकर इसने 11 वारदातें की है। स्नेचर नाम सिकंदर है जिसके घर से पुलिस ने 13 लाख रुपए का सामान जब्त किया है और आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। स्नेचर से लगातार पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Must Read- MPPSC 2019 चयन प्रक्रिया निरस्त करने पर हाईकोर्ट का आयोग से सवाल, 4 दिन में मांगा जवाब

बता दें कि इन दिनों उज्जैन और आसपास के इलाकों में लगातार चेन स्नेचिंग की वारदातें देखी जा रही थी। पुलिस भी लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। हैरानी की बात यह थी कि सभी घटनाओं में एक ही बाइक का उपयोग किया गया था। इसी को देखते हुए पुलिस ने जब बड़नगर में हुई स्नेचिंग की वारदात के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो इंदौर का रहने वाला सिकंदर आरोपी निकला। आरोपी इंदौर के पालिया का रहने वाला है और घटना को अंजाम देने के लिए उज्जैन और बड़नगर आया करता था। पूछताछ के दौरान उसने अलग-अलग क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग करने की बात कबूल की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews