Hindi News

होली पर सीएम डॉ मोहन यादव का पुलिसकर्मियों को तोहफा, नई भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान, अब निजी मकान लेना होगा आसान

Written by:Atul Saxena
Published:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पुलिस लाइन, उज्जैन में आयोजित "होली मिलन समारोह" में शामिल हुए, उन्होंने उज्जैन पुलिस के जवानों को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
होली पर सीएम डॉ मोहन यादव का पुलिसकर्मियों को तोहफा, नई भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान, अब निजी मकान लेना होगा आसान

MP Police Recruitment : मध्य प्रदेश पुलिस में सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि जल्दी ही पुलिस में नई भर्तियाँ की जायेंगी, उन्होंने आज उज्जैन पुलिस लाइन में होली खेलते हुए पुलिसकर्मियों को कई तोहफे दिए

दो दिन तक प्रदेश की सड़कों पर मुस्तैद रहने वाली पुलिस ने आज सभी जिलों में पुलिस लाइन में होली खेली और होली मिलन समारोह का आयोजन किया, सभी रैंक के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के उत्साह और उमंग के साथ होली खेली।

पुलिस जवानों की आत्मीयता एवं ऊर्जा से होली पर्व का आनंद दोगुना हो गया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने गृह जिले उज्जैन की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने यहाँ पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली और उन्हें की तरह के तोहफे भी दिए , सीएम ने कहा देश एवं समाज की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों की आत्मीयता एवं ऊर्जा से होली पर्व का आनंद दोगुना हो गया। मेरी ओर से सभी जवानों को बधाई, शुभकामनाएं।

नई पुलिस भर्ती, प्रमोशन की घोषणा , निजी मकान लेना होगा आसान 

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा मेरा पास मुख्यमंत्री के दायित्व के साथ साथ गृह विभाग का भी दायित्व है ये मेरा ही परिवार है मुझे बहुत अननद आया। जल्दी ही पुलिस विभाग में नई भर्तियाँ की जायेंगी, उन्होंने कहा प्रमोशन के कई मामले निपटे है जल्दी ही प्रमोशन होंगे, मैंने कई घोषणाएं की है सरकारी आवास इन्हें मिलते ही है अब निजी मकान भी ले सकें ऐसी प्लानिंग की जा रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews