Ujjain News: कल उज्जैन को गारमेंट फैक्ट्री की सौगात देंगे CM Shivraj, 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Ujjain News

Ujjain News Hindi: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में समय-समय पर किसी न किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आते रहते हैं। गुरुवार शाम 4 बजे वो एक बार फिर उज्जैन पहुंचेंगे और नागझिरी में तैयार की गई रेडिमेड गारमेंट की फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह बड़नगर रोड पर चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में शामिल भी हो सकते हैं।

Ujjain में तैयार हुई कपड़ा फैक्ट्री

उज्जैन को एक नई सौगात मिलने जा रही है क्योंकि गुरुवार को बेस्ट लाइफ उद्योग की नई गारमेंट यूनिट का शुभारंभ किया जाने वाला है जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों होगा। नागझिरी स्थित इस फैक्ट्री में बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल की नई यूनिट स्टार्ट की जा रही है। मुख्यमंत्री के आने के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी दी।

4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि देवास रोड पर बने सोयाबीन प्लांट में अब होजयरी वस्त्र निर्माण का कारखाना खुल रहा है, जिसके शुरू होने से लगभग 4 हजार लोगों को रोजगार का साधन मिल सकेगा।

तमिलनाडु के एक उद्यमी की ओर से 12 बीघा जमीन पर 80 करोड़ में इस फैक्ट्री का निर्माण किया गया है। यहां तैयार किया जाने वाला अधिकांश माल विदेश भेजा जाएगा।

उज्जैन में स्थापित की गई यह फैक्ट्री एक बड़ी सौगात है और इसमें अत्याधुनिक मशीनों से काम किया जाने वाला है। यहां पर बेबी इनरवियर गारमेंट तैयार किए जाने वाले हैं। 50 साल पुरानी इस कंपनी का पहले से ही तमिलनाडु के साथ अफ्रीका, केन्या और इथोपिया जैसे क्षेत्रों में कारोबार फैला हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews