इंदौर के युवक ने उज्जैन में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पेशे से बिल्डर था मृतक

mp news

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहां पर इंदौर (Indore) के एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और परिजनों द्वारा लाश की शिनाख्त भी कर ली गई है। युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक मृतक इंदौर में बिल्डर का काम करता था।

इंदौर से आए इस युवक ने मोहनपुरा ब्रिज पर पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रिज पर खड़ी हुई कार से मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। मृतक इंदौर में मेघदूत नगर का निवासी है और पेशे से बिल्डर था। इंदौर से वह अपनी कार लेकर निकला था और उसके बाद वापस घर नहीं लौटा।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में सोयाबीन के दाम कमजोर, देखें 30 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

जानकारी के मुताबिक आत्महत्या का कदम उठाने से पहले उसने अपने चाचा के लड़के के दोस्त को फोन करके यह कहा था कि मैं जा रहा हूं और मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। यह सुनकर युवक ने सारी बात मृतक के परिजनों को बताई। यह सुनकर परिजनों ने मृतक की तलाश शुरू की और वह उसे ढूंढते हुए इंदौर से उज्जैन की तरफ आ रहे थे तभी पुलिस ने परिवार को आत्महत्या की सूचना दी।

पुलिस द्वारा सामने आई जानकारी के मुताबिक मृतक मोहनपुरा ब्रिज पर पहुंचा और अपनी कार खड़ी करने के बाद ट्रैक पर गया और सामने से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शादीशुदा है और उसकी शादी को 5 वर्ष हो चुके हैं फिलहाल उसके बच्चे नहीं है। पुलिस की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए थे और उन्हीं की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews