महाकाल के दरबार में दिखे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में डूबे आए नजर

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। नंदी हॉल में वो हाथ जोड़कर भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए।
Kartik Aaryan

अक्सर नेता ओर अभिनेता बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन सोमवार रात बाबा महाकाल की शयन आरती में शामिल हुए। इस दौरान वह पूरी तरह से भक्ति में डूबे हुए दिखाई दिए।

महाकाल दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन नंदी हॉल में सबसे आगे आगे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रांगण में ओम नमः शिवाय का जाप चल रहा है। जिसके साथ वह भी सूर से सूर मिलाते दिखाई दिए। उनकी तस्वीर वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

भक्ति में डूबे कार्तिक आर्यन

ब्लू जींस और सफेद शर्ट पहनकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन नंदी हॉल में हाथ जोड़कर बैठे हुए दिखाई दिए। आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना बोली और गर्भगृह की चौखट पर माथा टेक पूजा अर्चना की।

श्रद्धालुओं में उत्साह

मंदिर परिसर में जैसे ही लोगों की नजर कार्तिक आर्यन पर पड़ी उत्साह का माहौल देखने को मिला। हालांकि, एक्टर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद तुरंत मंदिर से रवाना हो गए। बता दें कि आने वाले दिनों में उन्हें फेंटेसी कॉमेडी नागजिला और पैट्रियोटिक एक्शन ड्रामा के साथ एक स्पोर्ट्स ड्रामा में देखा जाने वाला है। चंदू चैंपियन के बाद ये उनकी दूसरी स्पोर्ट्स ड्रामा है।

ओडिशा के राज्य मंत्री भी पहुंचे

कार्तिक आर्यन के मंदिर पहुंचने के बाद मंगलवार तड़के ओडिशा के मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री गोकुलानंद भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के बाद वो विधि विधान से बाबा महाकाल की पूजा करते नजर आए और देश की सुख समृद्धि की कामना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत कर सम्मान स्वरूप भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews