Mahakal Annakshetra: भक्तों को नहीं मिलेगी बाबा की प्रसादी, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ महाकाल अन्न क्षेत्र

Mahakal Annakshetra

Mahakal Annkshetra Close: उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रबंध समिति द्वारा अन्न क्षेत्र का संचालन वर्षों से किया जा रहा है। बाबा के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पर भोजन ग्रहण करते दिखाई देते हैं और बाबा की प्रसादी का लाभ उठाते हैं। लेकिन अब यहां आने वाले श्रद्धालु प्रसाद का लाभ नहीं उठा पाएंगे क्योंकि अन्न क्षेत्र को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां बाहर एक बोर्ड भी चस्पा कर दिया गया है।

बंद हुआ Mahakal Annakshetra 

मंदिर समिति द्वारा बड़ा गणेश के पास निशुल्क अन्न क्षेत्र संचालित जा रहा था, जिसे बंद कर दिया गया है। इसके बंद होने की वजह महाकाल महालोक के दूसरे चरण के काम को बताया जा रहा है। अब त्रिवेणी संग्रहालय के सामने जो जमीन है, वहां पर एक निर्माणाधीन भवन का काम शुरू होने के बाद इसे संचालित किया जाएगा।

बता दें कि यहां पर बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। क्योंकि मंदिर समिति ने अन्न क्षेत्र बंद होने का बोर्ड लगा कर दिया है और अधिकारियों का कहना है कि नया भवन बन जाने के बाद इस नए भवन में संचालित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी प्रसादी

अब तक जिन श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण करना होती थी, वो मंदिर के निर्गम गेट पर बने काउंटर से टिकट लेते थे। उसके बाद दोपहर 12 से 5 बजे तक और शाम 6 से 9 बजे तक लगातार चलने वाले इस अन्न क्षेत्र में भोजन करते थे।

इसके अलावा जो श्रद्धालु मंदिर समिति की हरसिद्धि धर्मशाला में रुकते थे। उन्हें यहां आकर दोनों समय निशुल्क भोजन करने की सुविधा दी जाती थी। अब अचानक से अन्न क्षेत्र का संचालन बंद होने से यात्रियों को आसपास के होटल और रेस्टोरेंट का सहारा लेना पड़ेगा। अगले महीने से श्रावण मास शुरू हो जाएगा ऐसे में श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने वाला है और प्रसादी ना मिलने से महाकाल भक्तों को असुविधा होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews