Mahakal Bhasm Arti: महाकाल भक्तों के लिए अच्छी खबर, अब 3 महीने पहले ली जा सकेगी भस्म आरती की अनुमति, शुरू हुई बुकिंग

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के लिए अब भक्त 3 महीने पहले बुकिंग करवा सकते हैं। 1 जून से यह सुविधा शुरू कर दी गई है।
Mahakal

Mahakal Bhasm Arti: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में रोजाना सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर व्यक्ति अपने जीवन में एक में एक बार बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन जरूर करना चाहता है। कुछ दिनों पहले ही भस्म आरती को लेकर नई व्यवस्था लागू करने के बारे में जानकारी दी गई थी। 1 जून से नई दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत अब मंदिर समिति द्वारा एक महीने पहले भस्म आरती की अनुमति जारी की जा रही है।

जुलाई के लिए अभी से बुकिंग

मंदिर समिति द्वारा 1 से 31 जुलाई तक के लिए 9135 लोगों को अनुमति जारी कर दी गई है। फिलहाल 3242 सीटों पर अनुमति जारी नहीं की गई है। जो श्रद्धालु प्रतीक्षा सूची में है उन्हें एक के बाद एक सूचना भेजी जा रही है।

शुरू हुई अगस्त से अक्टूबर की बुकिंग

जुलाई माह के लिए बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब इसके लिए बुकिंग बंद कर दी गई है। अब केवल वेटिंग सूची में जो श्रद्धालु हैं, उन्हें अनुमति दी जा रही है। इसी के साथ अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। 31 जुलाई को अगस्त महीने के लिए अनुमति जारी कर दी जाएगी।

24 घंटे में लेना होगा पास

भस्म आरती की बुकिंग की सूचना भक्तों को भेजी जा रही है। जिसके बाद उन्हें 24 घंटे का समय दिया जाएगा। इतने समय में उन्हें 200 रुपए शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन पास प्राप्त करना होगा। अगर श्रद्धालु ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी सीट प्रतीक्षा सूची में मौजूद दूसरे श्रद्धालुओं को जारी कर दी जाएगी।

कैसे होगी बुकिंग

अगर आप भस्म आरती के दर्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट shrimahakaleshwar.com पर जाकर बुकिंग करनी होगी। यहां पर आप अलग-अलग तारीख को पर मौजूद खाली सीट की डिटेल देख सकते हैं और अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews