Mahakal Online Ticket System: आधे घंटे में ही फुल हुई 5 स्लॉट की बुकिंग, फैसिलिटी में शिफ्ट हुआ प्रोटोकॉल कार्यालय

Mahakal Templem, mp election

Mahakal Online Ticket System: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग व्यवस्थाओं के तहत दर्शन करवाए जाते हैं। जिन लोगों को गर्भ गृह में जाकर दर्शन करना होते हैं के लिए 750 रुपए की ऑफलाइन टिकट अब ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस व्यवस्था के तहत 5 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं और ऑनलाइन होने के चलते श्रद्धालुओं ने आधे घंटे में ही सारे सपोर्ट की बुकिंग कर ले जिसके चलते प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालु रसीद ना मिलने से परेशान नजर आए।

श्रद्धालुओं को परेशान होता देखते ही तुरंत प्रोटोकॉल कार्यालय फैसिलिटी में शुरू करवा कर रसीद काटने की व्यवस्था शुरू की गई। इस दौरान जिन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रसीद की जानकारी नहीं थी वह प्रोटोकोल कार्यालय पर पहुंचकर परेशान होते हुए दिखाई दिए।

ऐसा हैं Mahakal Online Ticket System

बता दें कि मंदिर के गर्भ गृह में जाकर दर्शन करने के लिए सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक प्रोटोकॉल कार्यालय से भक्तों को 750 रुपए वाली जलाभिषेक की रसीद ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। श्रद्धालु यह बुकिंग खुद ही कर सकते हैं, ऐसे में जब लोगों को जानकारी लगी की यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है तो आधे घंटे में ही 5 लॉट की बुकिंग कंप्लीट हो गई थी।

इसके उलट वह श्रद्धालु जिन्हें इस व्यवस्था की जानकारी नहीं थी वह परेशान होते हुए दिखाई दिए और और अधिकतर लोगों ने संडे को जा रहे हो के माध्यम से रसीद लेकर गर्भ गृह में दर्शन किए। मंदिर समिति के मुताबिक जो दर्शनार्थी दर्शन करना चाहते हैं उन्हें 24 घंटे पहले टिकट की बुकिंग करनी होगी। इसको देखते हुए श्रद्धालुओं ने शनिवार को ही रविवार शाम तक की बुकिंग करा ली है। ये व्यवस्था कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

फैसिलिटी पर शुरू हुआ नया प्रोटोकॉल

बड़ा गणेश मंदिर के पास महाकाल मंदिर का प्रोटोकॉल कार्यालय संचालित हो रहा था लेकिन ऑनलाइन टिकट का स्लॉट पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने लगा। टिकट नहीं मिलने पर अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे, जिसे देखते हुए तत्काल ही मंदिर के प्रशासनिक कार्यालय के समीप बने हुए फैसिलिटी सेंटर के नए भवन में प्रोटोकॉल कार्यालय खोलकर व्यवस्था बनाई गई।

Mahakal Online Ticket System

यहां पहुंचे प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रसीद निकाल कर दी गई और यह भी बताया गया है कि अब फैसिलिटी में ही प्रोटोकॉल संचालित होगा और यहीं से श्रद्धालुओं को रसीद मिलेगी।

550 श्रद्धालु ले सकेंगे रसीद

मंदिर प्रशासन द्वारा जो ऑनलाइन टिकट व्यवस्था शुरू की गई है उसमें सुबह 7 से दोपहर 12 तक 5 लौट में 550 सामान्य श्रद्धालुओं को रसीद उपलब्ध करवाई जाएगी। 24 घंटे पहले ही भक्त जलाभिषेक की रसीद बुकिंग कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट निकाल कर उन्हें गेट नंबर 4 से प्रवेश लेना होगा। तीन जगह पर इसकी चेकिंग की जाएगी और इस तरह से ऑफलाइन रसीद लेने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगे रहने की परेशानी से निजात मिलेगा।

श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुकिंग कर समय अनुसार मंदिर पहुंच सकेंगे। वहीं पंडे पुजारियों के लिए 10 रसीद निर्धारित की गई है जिससे कंप्यूटर से ही निकाला जा रहा है। शाम के समय निर्धारित किए गए 6 से 8 बजे के स्लॉट के लिए भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews