महाकाल परिसर में घुसा बारिश का पानी, परेशान हुए भक्त

Mahakal Temple

Mahakal Temple : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के महीने में भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही हैं। वहीं बारिश के मौसम में भी भक्त महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में भक्तों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जैसा कि आप सभी जानते ही हैं बारिश का दौर चल रहा है।

ऐसे में उज्जैन में भी तेज बारिश की वजह से भक्त ही नहीं महाकाल मंदिर के प्रबंधक भी काफी ज्यादा परेशान हो गए है। दरअसल, तेज बारिश की वजह से महाकाल मंदिर परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें मंदिर के गणेश मंडपम में पानी भरा हुआ नजर आ रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”847522901″]

इतना ही नहीं मोटर लगाकर पानी को बाहर निकाला जा रहा है। भक्त भी पानी में ही बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने उज्जैन में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मंदिर प्रबंधन भी इस परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि अभी तक उज्जैन में औसत 381 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इतना ही नहीं पिछले चौबीस घंटे में जिले में 27.2 मिमी औसत वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज वर्षा की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews