नशे में धुत गेटमैन भूला रेलवे फाटक खोलना, गुजरी 5 ट्रेन, घंटे भर तक लगा रहा जाम

नागदा-रतलाम रेलवे फाटक पर गंभीर लापरवाही का वीडियो सामने आया है। यहां नशे में धुत गेटमैन रेलवे फाटक बंद करने के बाद उसे खोलना भूल गया। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Nagda

नागदा-रतलाम रेल मार्ग पर मौजूद रेलवे फाटक पर ड्यूटी पर तैनात गेटमैन द्वारा गंभीर लापरवाही किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, ये ड्यूटी पर नशे की हालत में पहुंचा और इसे इतना भी होश नहीं था कि रेलवे फाटक बंद है, जिसके खुलने का दोनों तरफ वाहन यात्री इंतजार कर रहे हैं।

हद तो तब हो गई जब फाटक से एक के बाद एक चार से पांच ट्रेनें गुजर गई। लगभग 1 घंटे तक फाटक बंद रहा जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। मौके पर मौजूद लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। जब कुछ लोगों ने केबिन तक जाकर देखा तो गेटमैन नशे में जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दिया।

शराब के नशे धुत था गेटमैन

जब रेलवे फाटक पर खड़े हुए लोग इंतजार करते-करते परेशान हो गए तो उन्होंने कई बार आवाज लगाई। इस पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसे में जब मौके पर जाकर देखा गया तो गेटमैन नशे की हालत में था और चलते समय उसके कदम लड़खड़ा रहे थे। लोगों के हस्तक्षेप के बाद वो जैसे तैसे उठा और उसने रेलवे का फाटक खोला तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। ये मामला रेलवे की सुरक्षा की अवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

हो सकता था हादसा

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें गेटमैन नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोग नाराजगी व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में स्टेशन मास्टर और संबंधित अधिकारियों को फोन पर शिकायत भी की गई है। गनीमत यह रहेगी गेटमैन फाटक बंद करने के बाद इसे खोलना भूल गया था। अगर यह इसे समय रहते बंद करना भूल जाता तो बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक नागदा जंक्शन के स्टेशन मास्टर मुंशी लाल मीणा का कहना है कि मामले की जानकारी लगने के बाद गेटमैन को नौकरी से हटा दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews