MP Breaking News

बदमाशों पर शिकंजा कसने नागदा पुलिस का ‘गुंडा अभियान’, देर रात बंद कराया बाजार

नागदा में रविवार रात पुलिस ने गुंडा अभियान चलाया। इसके तहत बाजार की दुकानों को बंद करवाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदार और आम जनता हैरत में पड़ गए।
Nagda

उज्जैन में एक के बाद एक हो रहे अपराधों की वजह से पुलिस प्रशासन इन दिनों अलर्ट पर है। दरअसल शहर में एक के बाद एक तीन हत्या की घटनाएं सामने आई है। इसकी वजह से असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस का गुंडा अभियान देखने को मिला।

उज्जैन जिले की नागदा तहसील में रविवार रात पुलिस का गुंडा अभियान देखने को मिला। इसके तहत रात के समय चल रहा पूरा बाजार पुलिस ने बंद करवा दिया। अचानक पहुंची पुलिस को बाजार बंद करवाते देख लोग हैरत में भी आ गए कि आखिरकार ऐसा क्यों किया जा रहा है। अचानक बाजार बंद होने को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चा देखने को मिली।

पूरे जिले में चल रहा अभियान

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के मुताबिक बाजार बंद करने के लिए कार्रवाई गुंडा अभियान के अंतर्गत की गई है। इसके तहत केवल नागदा में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अगले आदेश तक ये अभियान जारी रहने वाला है। इसके तहत और असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अपराधिक
गतिविधि ना हो।

पुलिस ने बंद करवाई दुकानें

नागदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम रविवार रात बाजार पहुंची। टीम ने दुकानदारों से अचानक दुकान बंद करने को कहा। इस तरह से प्रमुख बाजार की दुकानों को बंद करवाने के लिए की गई कार्रवाई की वजह से दुकानदार असमंजस में दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस द्वारा ये साफ कर दिया गया कि ये केवल एक ड्रिल है, जो सुरक्षा को देखते हुए की जा रही है। अपराधों पर लगाम लगी रहे इसलिए ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
बदमाशों पर शिकंजा कसने नागदा पुलिस का 'गुंडा अभियान', देर रात बंद कराया बाजार