MP Breaking News

महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुई मारपीट, सप्त ऋषि मूर्ति के पास जमकर हुआ हंगामा

उज्जैन के महाकाल लोक में महिला श्रद्धालुओं और मंदिर समिति की महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सप्त ऋषि मूर्तियों के पास हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई दिखाई दे रही है।
महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुई मारपीट, सप्त ऋषि मूर्ति के पास जमकर हुआ हंगामा

महाकाल लोक में रविवार को श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुए विवाद ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट होती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो के मुताबिक विवाद महाकाल लोक की सप्त ऋषि मूर्तियों के पास हुआ, जहां एक महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच पहले बहस शुरू हुई। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी।

कैसे बढ़ा विवाद?

दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला सुरक्षाकर्मी कुछ महिला श्रद्धालुओं से बातचीत कर रही थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ने के बाद आसपास मौजूद अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं और सुरक्षाकर्मी को घेर लिया। इसी दौरान एक अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचा, लेकिन स्थिति संभलने के बजाय और बिगड़ती दिखाई दी। वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति नजर आती है। कुछ महिलाएं सुरक्षाकर्मी के साथ हाथापाई करती भी दिखाई देती हैं। वहां मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। बाद में आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में कुछ समय तक लोगों की भीड़ लगी रही और आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इस घटनाक्रम को देखते रहे।

फिर मंदिर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

महाकाल लोक में पहले भी श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस ताजा मामले के बाद एक बार फिर मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। महाकाल लोक उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां सावन, महाशिवरात्रि और छुट्टियों के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में छोटी सी कहासुनी भी बड़ी घटना का रूप ले सकती है। फिलहाल मंदिर प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच हुई मारपीट, सप्त ऋषि मूर्ति के पास जमकर हुआ हंगामा