National Jump Rope Competition: ऑल इंडिया रैंकिंग जंप रोप प्रतियोगिता शुरू, 15 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे उज्जैन

National Jump Rope Competition

National Jump Rope Competition: मध्य प्रदेश जंप रोप एसोसिएशन और जिला जंप रोप एसोसिएशन उज्जैन की अगुवाई में 19वीं राष्ट्रीय सीनियर जंप रोप प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। यह ऑल इंडिया की पहली ओपन रैंकिंग प्रतियोगिता है, जो सरस्वती विद्या मंदिर में शुरू की गई।

उज्जैन में National Jump Rope Competition

जिला जंप रोप एसोसिएशन के सचिव मुकुंद झाला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जंप रोप एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद खान, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अखिलेश पांडेय, आनंद पंड्या, राहुल पंड्या और गोपाल माहेश्वरी की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

आए 15 राज्यों के खिलाड़ी

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 15 राज्यों से 360 खिलाड़ी और अधिकारी पहुंचे हैं। शुभारंभ के मौके पर अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने जंप रोप का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। मौजूदा अतिथि और श्रोता खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हैरान नजर आए। इस प्रतियोगिता में सुशील सोनोने मध्यप्रदेश और नाथूराम राजस्थान को जज बनाया गया है जो खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले का निर्णय करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews