Vikram University में चलाया जाएगा चलो विश्वविद्यालय अभियान, 3 नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Vikram University

Vikram University Ujjain: विक्रम विश्वविद्यालय में जब भी नए एकेडमिक ईयर की शुरुआत होती है कोई ना कोई पुराने पाठ्यक्रम में कम विद्यार्थी होने या फिर विद्यार्थी ना मिलने की वजह से इसे बंद कर दिया जाता है, लेकिन इस बार जो निर्णय लिया गया है वो बिल्कुल विपरीत है। कुलपति का कहना है कि इस बार कोई भी पाठ्यक्रम बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि तीन तरह के नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने वाले हैं।

Vikram University में नए पाठ्यक्रम

यूनिवर्सिटी की ओर से नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियों का दौर लगातार जारी है और ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में प्रवेश लें इसके लिए पुराने पाठ्यक्रमों के साथ नए विक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया है ताकि स्टूडेंट्स की संख्या में इजाफा हो सके।

इस साल यूनिवर्सिटी डिजास्टर मैनेजमेंट, एग्री बिजनेस मैनेजमेंट और चेन एंड सप्लाई मैनेजमेंट के कोर्स शुरू करने जा रही है। इसके लिए जवाहरलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस से प्रस्ताव मांगा है अगर वहां से प्रस्ताव नहीं मिलता है, तो इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज से पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। योजना और मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में जल्द ही प्रस्ताव स्वीकृति पर चर्चा होगी।

जल्द निकलेगी अधिसूचना

यूनीवर्सिटी की ओर से नए शिक्षा सत्र में दाखिले के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी ताकि विद्यार्थी प्रवेश लें सके। रिक्त सीटों को भरा जा सके इसके लिए विश्वविद्यालय चलो अभियान भी यूनिवर्सिटी की ओर से चलाया जाएगा। जो विद्यार्थी पीएचडी करना चाहते हैं उनके लिए प्रवेश परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।

बदलेगा यूनिवर्सिटी का स्वरूप

नए सत्र के लिए यूनिवर्सिटी नए प्रयासों को करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए ना सिर्फ नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, बल्कि विश्वविद्यालय की सुंदरता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और यहां पर हरियाली बढ़ाने पर विचार हो रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही हमेशा अपने लेट रिजल्ट के चलते सुर्खियों में रहने वाली यूनिवर्सिटी ने इस बार विद्यार्थियों को परेशानियों से दूर रखने के लिए समय पर रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया है। इन सभी चीजों की कार्य योजना बना ली गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews